साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीज की अपकमिंग फिल्म 'विक्रांत रोणा' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म में किच्चा रहस्य की गुत्थी सुलझाते हुए नजर आने वाले हैं।
साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीज की अपकमिंग फिल्म 'विक्रांत रोणा' का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है। फिल्म में एक नई जोड़ी साथ काम करती हुई नजर आने वाली है। इस पैन इंडिया फिल्म में किच्चा सुदीप और जैकलीन एक साथ नजर आने वाले हैं। ट्रेलर काफी दमदार और रहस्य से भरा हुआ है।
किच्चा सुदीप की ग्रैंड एंट्री से लेकर ट्रेलर का हर सीन ऑडियंस को अपनी ओर खींच रहा है। फिल्म की कहानी काफी हटकर है और ट्रेलर देखने के बाद एक बात साफ है कि इसके जीएफएक्स पर काफी मेहनत की गई है। एक गांव के रहस्य पर बेस्ड इस ट्रेलर का हर सीन बेहद शानदार तरीके से शूट किया गया है। इसके अलावा, शिप पर किच्चा सुदीप की एंट्री वास्तव में ग्रैंड और हैरान कर देने वाली है।
फिल्म में जैकलीन का हॉट अवतार देखने को मिल रहा है। मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। इस मौके पर किच्चा और जैकलीन ने अपनी फिल्म के गाने 'रा रा राकम्मा' पर डांस करते देखा गया । तो वहीं सितारों ने लॉन्च के दौरान अपना-अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया।
बता दें - इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर सुपरस्टार सलमान खान ने शेयर किया है। सलमान खान ने अपने इंस्टा पर पोस्टर की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'भाई @kichchasudeep दुनिया को आपके विक्रांत रोना पर गर्व होगा। काफी बेहतरीन।'
जहां सलमान खान ने इसे हिंदी में लॉन्च किया, धनुष ने तमिल में, दुलकार सलमान ने मलयालम में, रामचरण तेलुगू और कन्नड़ में खुद किच्चा सुदीप ने लॉन्च किया। फिल्म से सभी को पूरी पूरी उम्मीदें है। साथ ही इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स, ज़ी स्टूडियोज और किच्चा क्रिएशंस द्वारा बनाया गया है।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.